सुल्तानपुर : सूचना अधिकार के सही क्रियान्वयन न होने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता आज करेंगे धरना प्रदर्शन। रणजीत सिंह सलूजा के साथ कई कांग्रेसी नेता बेसिक शिक्षा विभाग के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा। शिक्षा के अधिकार के तहत ग्रामीण क्षेत्र में अधिकांश बच्चों को शिक्षा नहीं मिलने का कांग्रेसी उठाएंगे मुद्दा। कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था व तैयारियां, नगर कोतवाली पुलिस रहेगी मुस्तैद।