टॉप न्यूज़देशधर्म

महाकुंभ में मंगल के दिन हुआ अमंगल, भगदड़ में 20 से ज्यादा लोगों की मौत, एंबुलेंस से लगातार ढोए जा रहे शव

अफवाह के चलते हुई भगदड़ जिससे हुई इतनी दर्दनाक घटना, जिसके चलते कई लोगों ने खोए अपनों को।

Mahakumbh: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के मौनी अमावस्या के स्नान के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। संगम नोज पर रात करीब 3 बजे अचानक से भगदड़ हो गई और भीड़ में दबाकर 17 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

Stampede in Mahakumbh: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। मौनी अमावस्या में संगम नोज पर स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ संगम पर डटी थी, इसी दौरान अचानक संगम नोज पर ही भगदड़ मच गई और इस भगदड़ में 17 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। जबकि अभी तक मेला प्रशासन द्वारा 17 लोगों के ही मौत की पुष्टि की जा रही है। इस घटना से संगम नोज पर अफरा तफरी का माहौल था। घटना के तुरंत बाद दर्जन एंबुलेंस वहां पहुंचे और मृत श्रद्धालुओं के शव को वहां से ले जाया गया। घायल श्रद्धालुओं को मेला में बने केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शव ढोते नजर आ रहे थे एम्बुलेंस

मेले से कई एंबुलेंस लगातार शव लेकर शहर की ओर जाते रहे। मेला प्रशासन द्वारा अभी तक 17 लोगों के मौत की पुष्टि की गई है लेकिन प्रत्यक्षदर्शी श्रद्धालुओं का कहना था कि इससे भी ज्यादा लोगों की जान गई है।

मौनी अमावस्या के स्नान से पहले महाकुंभ में भगदड़; 20 से ज्यादा घायलों को लाया गया अस्पताल, कुछ लोगों की मौत

महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान पर भगदड़ मच गई है। भीड़ इतनी बढ़ी कि लोग सो रहे श्रद्धालुओं पर बैरिकेडिंग तोड़कर चढ़ गए। हादसे में कुछ लोगों की मौत भी हो गई है।

महाकुंभ में मौनी अमावस्या के स्नान से पहले भगदड़ मच गई। सैकड़ों लोग एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए। इससे कुछ लोगों की मौत भी हो गई है। हालांकि प्रशासन ने अभी तक किसी के मरने की पुष्टि नहीं की है। मौके पर 20 से ज्यादा एंबुलेंस से लोगों को अस्पताल भेजा गया है। महाकुंभ अस्पताल में करीब 20 लोग लाए गए हैं। जिले के सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। बेली समेत अन्य अस्पतालों में भी घायलों को ले जाया जा रहा है। कर्नाटक की बेलगांव से आई महिला सरोजनी ने बताया कि संगम नोज पर अचानक भीड़ बढ़ी और खंभा टूटकर गिरने के बाद भगदड़ मच गई। उनके साथ आए एक बुजुर्ग दंपति की मौत की बात कह रही है। गोंडा के दर्जी कुआं के रहने वाले जोखू लाल ने बताया कि उनके चाचा ननकन (44) की भगदड़ में मौत हो गई है। वे केंद्रीय अस्पताल में शव लेने आए हैं।

मौनी अमावस्या पर अखाड़ों का शाही स्नान भी शुरू होने से ठीक पहले हुए हादसे से अधिकारियों में खलबली मच गई। प्रशासन स्थिति को सामान्य करने में लगा है। घटना संगम नोज पर वहीं हुई है, जहां अखाड़ों का अमृत स्नान होना है। बताया जाता है कि महाकुंभ में मौनी अमावस्या के लिए सोमवार की देर रात से ही श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा हुआ था। स्नान शुरू होने के बाद संगम में भीड़ अधिक बढ़ गई।

संगम तट और उसके आसपास लाखों श्रद्धालु जमा हो गए। अखाड़ों के लिए बनाई गई बैरिकेडिंग भी कुछ स्नानार्थियों ने तोड़ने का प्रयास किया। जिसको जहां से जगह मिलती उधर ही चला जाता। इसी दौरान स्थिति बिगड़ने लगी। रात करीब दो बजे स्थिति नियंत्रण से बाहर हुई तो भगदड़ मच गई। भागती भीड़ में जो नीचे गिर पड़ा वह उठ नहीं सका।

भगदड़ के बाद तस्वीरें बयां कर रहीं भयावहता

भगदड़ के बाद अपनों से बिछड़ गए काफी लोग अस्पताल पहुंचे हैं। हालांकि किसी को अभी अंदर नहीं जाने दिया गया है। अस्पताल पहुंचे लोगों ने बताया कि काफी लोग दब गए। कोई उन्हें उठाने या बचाने वाला नहीं था। लोग बस रौंदते जा रहे थे। मौके पर काफी लोगों का सामान भी बिखरा पड़ा है। कई लोग अपनों से बिछड़ गए हैं। पुलिस प्रशासन ने बिछड़े लोगों को अपने घर जाने की अपील की है। सूत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!