
सुल्तानपुर : भदैया विकासखंड के महेसुआ ग्राम प्रधान प्रतिमा सिंह पत्नी बजरंगबली उत्कृष्ट कार्य हेतु जिला पंचायत राज विभाग द्वारा सम्मानित। स्वच्छ भारत मिशन की तरफ से उत्तर प्रदेश दिवस के तत्वावधान में जिलाधिकारी हर्ष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक और जिला पंचायत राज अधिकारी अभिषेक शुक्ला की तरफ से सम्मान पत्र हुआ जारी। एमएलसी शैलेंद्र सिंह और शहर विधायक विनोद सिंह ने दी प्रधान को भविष्य में ग्राम में विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं।