क्राइमटॉप न्यूज़यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

कांग्रेस कार्यालय पर मना प्रियंका गांधी का जन्मदिन

प्रियंका गांधी का जन्मदिन

सुल्तानपुर। कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मोत्सव कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान मे जिला कार्यालय में कांग्रेस महासचिव, सांसद प्रियंका गांधी वॉड्रा का 53 वां जन्मदिन कांग्रेसियों ने केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। तत्पश्चात कार्यालय के प्रांगण में ही स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई, कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा हम सबकी प्रिय नेता है उनकी मेहनत और संघर्ष काबिले तारीफ है। गरीबों की मसीहा प्रियंका गांधी की हम कांग्रेस जन दीर्घायु होने की कामना करते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है। स्वामी विवेकानंद की शिक्षा का मूल उद्देश्य देश के युवाओं में नैतिक नैतिकता, शिक्षा एवं चरित्र विकास को उपदेश दिया गया था।वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी एवं पीसीसी सदस्य लाल पद्माकर सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा देश की सशक्त महिला नेत्री हैं, हम कांग्रेस जन उनकी लंबी उम्र की कामना करते हैं। इस मौके पर जिला प्रवक्ता नफीस फ़ारूक़ी तेज बहादुर पाठक मीनू यादव ममनून आलम अवधेश गौतम प्रेम अग्रहरि मो सलीम विकास मिश्रा अमित सिंह महेश मिश्रा विनय मिश्रा अर्शलान शीतला प्रसाद साहू आदि लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!