प्रियंका गांधी फैंस क्लब ने मनाया जन्म दिन
अध्यक्ष प्रियंका गांधी फैंस एसोसिएशन शरद श्रीवास्तव ने काटा केक

सुल्तानपुर-कांग्रेस की कद्दावर नेता व वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन 12 जनवरी को सुल्तानपुर में प्रियंका गांधी फैंस एसोसिएशन के कैंप कार्यालय पर हर्षोल्लास से केक काट कर मनाया गया और उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।
उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष शरद श्रीवास्तव प्रियंका गांधी फैंस एसोसिएशन ने कहा कि वर्तमान सरकार की कुंठित नीतियों का पर्दाफास करने के लिए लोकसभा में प्रियंका गांधी जैसी लेडी की आवश्यकता है जो अब पूरी हुई, निडर,निर्भीक, कार्यकर्ताओं से कंधे से कंधा मिला कर चलने वाली,हर किसी के साथ मुसीबत में खङे रहने वाली नेता को जन्म दिन की खूब बधाई दी।
इस मौके पर रणजीत सिंह सलूजा पुर्व प्रदेश सचिव,मोहसिन सलीम प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ,मोहम्मद हामिद राईनी,विनीत श्रीवास्तव और पुरूषोत्तम यादव एडवोकेट सभी ने प्रियंका जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए दीर्घायु होने की कामना की।
रिपोर्टर – इम्तियाज़ खान