टॉप न्यूज़यूपीराजनीतिलोकल न्यूज़

भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 44 व प्रदेश परिषद सदस्य के लिए हुआ 18 नामांकन ,जिला चुनाव अधिकारी व पर्यवेक्षक की मौजूदगी में हुआ जिलाध्यक्ष पद का नामांकन

जिला अध्यक्ष व प्रदेश परिषद सदस्य नामांकन

आम सहमति से चुना जाएगा भाजपा जिलाध्यक्ष – जसवंत सैनी

सुलतानपुर।भारतीय जनता पार्टी संगठन महापर्व के तहत गुरुवार को जिलाध्यक्ष पद के लिए 44 व प्रदेश परिषद सदस्य के लिए 18 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिला चुनाव पर्यवेक्षक जसवंत सिंह सैनी, औद्योगिक विकास एवं संसदीय राज्यमंत्री और जिला चुनाव अधिकारी व प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी मानवेन्द्र सिंह की मौजूदगी में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चुनावी प्रक्रिया पूरी की गई।दोपहर 12.00 बजे से शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया 3 बजे तक चली।जिलाध्यक्ष पद चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह व जोश देखा गया।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा की मौजूदगी में जिला चुनाव पर्यवेक्षक व औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा जिलाध्यक्ष पद पर वैचारिक पृष्ठभूमि से जुड़े समर्पित व दो बार सक्रिय सदस्य रहे 45 से 60 वर्ष तक के वरिष्ठ कार्यकर्ता को आमसहमति से चुना जाएंगा।इससे संगठनात्मक अनुशासन को मजबूती मिलेगी और योग्य,सक्रिय तथा समर्पित कार्यकताओं को नेतृत्व का अवसर मिलेगा।जिला चुनाव अधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि यह चुनाव 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए नेतृत्व तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनावी प्रक्रिया उत्साह के साथ पूरी की गई।आज जिलाध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल करने वालों में

क्षेत्रीय उपाध्यक्षसं तबख्श सिंह चुन्नू, क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, पूर्व महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह,जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी,पूर्व जिला महामंत्री कृपाशंकर मिश्रा,शशीकांत पाण्डे,श्याम बहादुर पाण्डे, शिवाकांत मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रीति प्रकाश,जिला महामंत्री व पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य घनश्याम चौहान,संदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जायसवाल,भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी,पूर्व जिला महामंत्री संजय सोमवंशी,

भाजपा नेता रूपेश सिंह,जिला उपाध्यक्ष संजय त्रिलोकचन्दी,आलोक आर्या व सुनील वर्मा पूर्व जिला महामंत्री सुभाष चन्द्र,पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष विजय मिश्रा,पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ रामजी गुप्ता, भाजपा नेता रणविजय सिंह, जिला मंत्री पूजा कसौधन,मनोज मौर्या, भाजपा नेत्री बबिता तिवारी,भाजपा नेता डॉ बलराम मिश्रा,व्यापारी नेता रवीन्द्र त्रिपाठी, भाजपा नेता एलके दूबे,अवधेश सिंह, इन्द्रदेव मिश्रा,जिला मंत्री विवेक सिंह विपिन,किन्नू तिवारी, दिनेश चौरसिया, बृजभूषण मिश्रा समेत 5 दर्जन लोगों ने जिलाध्यक्ष व प्रदेश परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन किया।इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, डॉ सीताशरण त्रिपाठी, ऋषिकेश ओझा,गन्ना विकास समिति के चैयरमेन गांधी सिंह, जिला मंत्री राजेश सिंह, प्रदीप शुक्ला,जगदीश चौरसिया,भाजपा नेता रमेश शर्मा,राम नारायन उपाध्याय,अखिलेश जायसवाल,विनोद सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह,संजय उपाध्याय, अजीत यादव, सभाजीत पाण्डेय,नगर मंडल अध्यक्ष रीना जायसवाल,संतोष सिंह,प्रदीप शर्मा,शेर बहादुर सिंह,विक्की वर्मा,वीरेन्द्र यादव रोहित,डॉ विनय प्रजापति,रोहित पाण्डेय,राजमणि मौर्या जिला प्रतिनिधि सुनील सोनी,मनोज श्रीवास्तव,आत्मजीत सिंह टीटू,धर्मेन्द्र बहादुर प्रिंस,राजेश चतुर्वेदी

समेत भाजपा नेत्री कमला सिंह,कोकिला त्रिपाठी,रचना अग्रवाल,मंजू तिवारी, प्रदीप मिश्रा,लालेन्द्र प्रताप सिंह,अनुज प्रताप सिंह अन्य मंडल अध्यक्ष,जिला प्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!