टॉप न्यूज़राजनीति

Delhi New CM: कौन है रेखा गुप्ता, आखिर क्यों BJP रेखा गुप्ता को बनाएगी CM? क्या करते है रेखा गुप्ता के पति ?

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजे आए हुए 11 दिन का समय हो चुका है। इसी के साथ भाजपा ने राजधानी में अपने अगले मुख्यमंत्री चेहरे का एलान कर दिया है।दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा में पहली पसंद बनकर उभरीं रेखा गुप्ता कौन हैं? वे मूल रूप से कहां की रहने वाली हैं और दिल्ली से उनका नाता कितना पुराना है? क्या करते है इनके पति, इसके अलावा रेखा गुप्ता की पढ़ाई कहां-कहां हुई है और उनका सियासी सफरनामा क्या रहा है? आइये जानते हैं…

केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली के लिए नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। बुधवार की शाम को भारतीय जनता पार्टी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली में विधायक दल का नेता चुन लिया है। बता दें कि भाजपा ने सीएम के नाम का फैसला करने के लिए रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ के रूप में दो केंद्रीय पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया था। इसके बाद बुधवार की शाम को रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा की गई और इसके साथ ही उनका नाम दिल्ली की अगली सीएम के रूप में तय हो गया

 

कौन हैं रेखा गुप्ता?

रेखा गुप्ता वर्तमान में केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29595 वोटों से चुनाव हराया था।

हरियाणा में जन्म हुआ

रेखा गुप्ता की उम्र 50 वर्ष है। उनका जन्म हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में 1974 में में हुआ था। जानकारी के मुताबिक, रेखा गुप्ता का परिवार साल 1976 में दिल्ली में शिफ्ट हो गया था। उनके पति का नाम मनीष गुप्ता है। रेखा गुप्ता ने LLB किया है और वह पेशे से वकील भी हैं।

रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर

रेखा गुप्ता की राजनीतिक यात्रा 1996 से 1997 तक दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के अध्यक्ष के रूप में शुरू हुई। बाद में उन्होंने नगर निगम की राजनीति में प्रवेश किया, 2007 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से दिल्ली पार्षद चुनाव जीता और 2012 में फिर से चुनाव जीता। उन्होंने दक्षिण दिल्ली नगर निगम के मेयर का पद भी संभाला था। भारतीय जनता पार्टी ने रेखा गुप्ता को साल 2015 और 2020 दोनों विधानसभा चुनाव में भी रेखा गुप्ता को दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से टिकट दिया था। हालांकि, दोनों चुनाव में वंदना कुमारी ने उन्हें मात दी थी। हालांकि, साल 2025 के चुनाव में रेखा गुप्ता ने आखिरकार आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को चुनाव हराया और अब वह दिल्ली की सीएम बनेंगी।

 

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजे आए हुए 11 दिन का समय हो चुका है। इसी के साथ भाजपा ने राजधानी में अपने अगले मुख्यमंत्री चेहरे का एलान कर दिया है। रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी। 20 फरवरी को वे दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ लेंगी। यह 26 साल बाद है, जब दिल्ली में भाजपा का कोई नेता मुख्यमंत्री बना है। इस बीच राजनीतिक गलियारों में कई नेताओं के मुख्यमंत्री बनने की अटकलें लगाई गईं। इनमें सबसे बड़ा दावा रेखा गुप्ता के नाम को लेकर ही किया गया। कुछ रिपोर्ट्स में तो यहां तक कहा जा रहा है कि रेखा गुप्ता को संघ की मंजूरी मिल चुकी थी और भाजपा ने भी उन्हें सीएम पद के लिए अपनी पसंद भी बना लिया था।

मनीष गुप्ता से हुई है शादी

रेखा गुप्ता की 1998 में मनीष गुप्ता से शादी हुई थी। चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक, रेखा के पति एक लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में काम करते हैं। साथ ही उनका स्पेयर पार्ट्स का भी कारोबार है।

कैसा रहा अब तक का राजनीतिक करियर?

पढ़ाई पूरी करने के बाद रेखा गुप्ता 2003-04 में भाजपा युवा मोर्चा की दिल्ली इकाई से जुड़ीं और यहां सचिव पद पर रहीं। इसके बाद 2004 से 2006 तक उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव के तौर पर जिम्मेदारी निभाई।

 

2007: उत्तर पीतमपुरा से पार्षद बनीं।

2007-09: एमसीडी में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की दो साल तक अध्यक्ष रहीं।

2009: दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव रहीं।

2010: भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य की जिम्मेदारी दी।

2012: उत्तरी पीतमपुरा वॉर्ड-54 से फिर बनीं पार्षद।

2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में नहीं मिली थी सफलता

रेखा गुप्ता को 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से चुनाव में उतारा गया। जहां 2015 में उन्हें आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी ने करीब 11 हजार वोटों से हराया तो वहीं 2020 में उनकी हार का अंतर 3400 वोट के करीब था।

2025 में दर्ज की बंपर जीत

2025 के विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हरा दिया। उन्हें 68,200 वोट मिले थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!