
सुल्तानपुर- स-कुशल होली त्योहार सम्पन्न कराने के लिए बल्दीराय तहसील प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है।
उपजिलाधिकारी बल्दीराय गामिनी सिंगला (आईएएस), क्षेत्राधिकारी DYSP सौरभ सामंत सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
कल यानी शुक्रवार को होली पर्व के साथ साथ मुसलमानों का पवित्र रमजान का महीना भी चल रहा है।
होली के ही दिन शुक्रवार होने की वजह से क्षेत्र में पुलिस की निगरानी और अधिक बढ़ गई है।
तहसील प्रशासन के साथ साथ पुलिस अधिकारी भी लगातार अलर्ट मोड़ पर है।
क्षेत्र के लगभग सभी संवेदनशील जगहों पर रोड मार्च भी हो चुका है,उसके बाद भी होली की पूर्व संध्या पर उपजिलाधिकारी सहित सी ओ पुलिस बल के साथ इलाके के चप्पे चप्पे पर नजर बनाए है।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जगह जगह अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती है,पुलिस की मोबाइल गाड़ियां लगातार भ्रमण पर है। अराजकतत्तों पर पुलिस की पैनी नज़र है।
रिपोर्ट – इम्तियाज खान