Uncategorizedक्राइम
वैवाहिक समारोह के लूटकांड में पुलिस मुठभेड़

सुल्तानपुर : शहरके गभडिया में 02 मार्च की रात्रि में एक विवाह समारोह में राजस्व निरीक्षक के साथ एक छिनैती की घटना हुई थी। इस सम्बन्ध में थाना को0नगर में अभियोग पंजीकृत किया गया था। सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर 02 अभियुक्त 1. मंगल और कृष्णा प्रकाश में आये थे।
अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया कि बीती रात मुखबिर की सूचना पर पता चला कि ये दोनों अपराधी दुर्गापुर की तरफ भाग रहे हैं। तत्पश्चात पुलिस टीम ने इनका पीछा किया। पीछा करने में इन लोगों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही की गयी जिसमें एक अभियुक्त मंगल के पैर में गोली लगी है और दूसरा अभियुक्त फरार होने में कामयाब रहा।