राजनीति
कल सुलतानपुर आएंगे अमेठी सांसद के.एल. शर्मा, कांग्रेस अध्यक्षों के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

सुलतानपुर। अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा कल सुलतानपुर के दौरे पर आ रहे हैं। वे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा और शहर अध्यक्ष शकील अहमद के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
यह कार्यक्रम नगर के सिविल लाइन स्थित लाल डिग्गी कांग्रेस कार्यालय में आयोजित किया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जिलेभर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है।