
सुलतानपुर l जिले में बॉक्सर विजय यादव पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी को यूपी बॉक्सिंग संघ द्वारा जिले का सचिव नियुक्त किया गया, पिछले 8 वर्षों से स्कूलों में जाकर बॉक्सिंग प्रशिक्षण दे रहे विजय के कार्यों को देखते हुए प्रदेश कार्यकारिणी ने उन्हें जिम्मेदारी दी, इनके निर्देशन में जिले के कई खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक खेल चुके है, 2 बार जिले की टीम 2022 झांसी और 2024 गाजियाबाद उपविजेता हो चुकी हैं, इनके कार्य को देखते हुए यूपी बॉक्सिंग संघ द्वारा विजय यादव को जिले का महासचिव बनाया गया। नवनियुक्त सचिव विजय ने बताया कि जल्द ही जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, उनके चयन पर बॉक्सिंग संघ के पुलकित सिंह, गिरीश मिश्रा, शिवम् त्रिपाठी, एडवोकेट बृजेश शर्मा, डॉ प्रवीन सिंह, डॉ बृजेश सिंह, डॉ रविंद्र शुक्ला,जिला हैंडबॉल संघ के सचिव प्रवीण मिश्रा, वॉलीबॉल संघ के सचिव शिव नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष मुनेंद्र मिश्र, हॉकी संघ के सचिव तारिक वसीम, टेबल टेनिस संघ के सचिव मो सईद, कबड्डी संघ सचिव महेश यादव, कोच राजकुमार सरोज, ताइक्वांडो संघ के सचिव प्रणय चंद्र शुक्ला, फुटबॉल संघ के सचिव एम एस बेग, कोच आशुतोष गुप्ता, माध्यमिक क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी, राजेश कनौजिया, कुलदीप वर्मा एडवोकेट,रामेंद्र सिंह राना, चंदन नारायन सिंह सहित सभी खेल संघ के पदाधिकारी और खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए खुशी जताई।