टॉप न्यूज़यूपीराजनीति

शहर के गोलाघाट पर बनेगा गोमती नदी पर एक और पुल …..रंग लाई शहर विधायक की पहल, 13 करोड़ से तैयार होगा ब्रिज

सुल्तानपुर : उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम शहर के गोलाघाट पर गोमती नदी पर एक और नया पुल तैयार करेगा। शहर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह की पहल पर योगी सरकार ने पुल निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे पूर्व शहर विधायक विनोद सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान गोमती नदी पर दूसरा पुल बनाए जाने का प्रस्ताव दिया था। नया पुल बनने से गोमती नदी से गुजरने के दौरान ट्रैफिक जाम की समस्या से शहर वासियों को निजात मिल जाएगी। शहर विधायक विनोद सिंह ने बताया कि कल देर रात स्वीकृति पत्र प्राप्त हो गया है । जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!