
सुल्तानपुर – सुल्तानपुर जिले में सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण तरीके तथा हर्षोल्लास से मनाई गई ईद उल फितर। जिले के विभिन्न ईदगाह और मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई।
शहर ईदगाह में 9 बजे मौलाना अब्दुल लतीफ, मरकज मस्जिद में 8.15 बजे मौलाना मुहम्मद उस्मान कासमी,जामिया इस्लामिया खैराबाद में 7.बजे मौलाना मुहम्मद उसामा कासमी, बीवियां मस्जिद चौक में मौलाना मुहम्मद कसीम कासमी 8.30 बजे गन्दा नाला मस्जिद में 8.30बजे हाफिज हबीब उल्ला,हनीफनगर मस्जिद बिलाल में 8.30मौलाना असजद नस्सरगंज मस्जिद में मौलाना नौशाद ने 8.30 बजे जामिया अरबिया में हाफिज मोहम्मद तफजील अंसारी जामे हबीबिया में मौलाना मुहम्मद रजा 8.30 बजे ।
उधर ग्रामांचल में कुड़वार जामा मस्जिद में मौलाना गुलाम मुस्तफा ने 9 बजे, हरखपुर ईदगाह में मुफ्ती जमीर खान कासमी 8.15 बजे।धरावा ईदगाह में 7.30 बजे मौलाना मुराद कासमी,इस्लामगंज ईदगाह में मौलाना मकबूल 8.15 बजे ,इसौली में 9बजे हाफिज ताज मोहम्मद, मामपुर मस्जिद में हाफिज मोहम्मद नदीम 8 बजे, अलीगंज ईदगाह 8.30 हाफिज अहमद अली,अलीगंज मस्जिद में 7.15 बजे मौलाना हफीजुर्रहमान,भुलई का पुरवा में 8बजे हाफिज रियाज अहमद,पटैला और नाटौली में 8.30बजे ईद उल फितर की नमाज अदा की गई।देश में अमन चैन कायम रहने की दुआओं मांगी गई।
रिपोर्ट – इम्तियाज खान