यूपी

कृषकों की आय वृद्धि हेतु वैज्ञानिक संकल्पित‘‘ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

सुलतानपुर। कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विभाग के सम्मिलित प्रयास से विकसित कृषि संकल्प अभियान चयनित गाँवों में संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अन्तर्गत ब्लाक करौंदीकला के ग्राम- गौरा टिकारी, समुदा, बूढ़ापुर व ब्लाक- अखण्डनगर के हाजीपुर बीरी, बनगवांडीह, हरथुआ बभनपुर में किसानों को उन्नत कृषि, बीज, बीज उपचार, मृदा परीक्षण, जैविक खेती, मत्स्य पालन, पशुपालन आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इसी क्रम में ग्राम समुदा में संयुक्त कृषि निदेशक श्री ए के मिश्रा द्वारा सरकार द्वारा कृषकों के हित में संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए किसानों से आवाहन किया कि वैज्ञानिकों द्वारा बतायी गयी तकनीकी को अपनाकर अधिक से अधिक लाभ उठायें। वैज्ञानिकों ने कृषकों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, डिजिटल कृषि पोर्टल, प्राकृतिक खेती के सिद्धान्त एवं उन्नत कृषि यंत्रों के प्रयोग के विषय में जानकारी दी। कृषि का विविधीकरण समय की माँग है, इससे किसानों की आय में वृद्धि संभव है। इसको देखते हुए वैज्ञानिकों ने खरीफ फसलों की उन्नत खेती एवं फसल विविधीकरण के माध्यम से कृषकों की आय बढ़ाने पर बल दिया।

उक्त जानकारी केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा0 जे बी सिंह द्वारा दी गयी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!