क्राइमयूपी

फरार गोकशों को पकड़ने के लिए लगातार अभियान रहेगा जारी- पुलिस अधीक्षक

 

गौ रक्षा वाहिनी ने पुलिस अधीक्षक के कार्य की सराहना, जल्द करेगी उन्हें सम्मानित 

 

सुल्तानपुर। पुलिस अपराधियों को घेराबंदी व दौड़ाकर पकड़ने के बजाय जवाबी कार्यवाही में फायरिंग का सहारा लेते हुए अलग-अलग दो थानों के गोकशों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। जबकि पुलिस की तीसरी आंख से गोकशों के एक एक साथी बचकर भागने में सफल रहे। बकरीद त्यौहार आने के सप्ताह पूर्व राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ की बार-बार शिकायत के बाद बंधुआकला थाना में दो जून को 6 गोकशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसकी पहल पर गौ सेवा के प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह के अथक प्रयास से हुई , उसके बाद से पुलिस सक्रिय हुई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल से हसनपुर गांव की तरफ जा रहे दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही युवक ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी जवाबी में पुलिस को गोली चलानी पड़ी, एक युवक मोहसिन के पैर में गोली लगी तथा दूसरा भागने में सफल रहा। इसी कड़ी में अखंड नगर थाना क्षेत्र में गोकशों के खिलाफ अभियान चला कर मोटरसाइकिल सवार इस्माइल व तय्यब को पकड़ने का प्रयास किया तो मनबढ़ गोकशों ने फायरिंग शुरू कर दिया। जबाब में पुलिस की गोली तय्यब अली के पैर में लगी, जिससे वह गिर गया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया दूसरा साथी इस्माइल भागने में सफल रहा। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह का दावा है कि जल्दी ही जिले मे गो तस्करों, गोकशों को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।

 

क्या कहते हैं प्रदेश प्रभारी

 

राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि गौ तस्करों के खिलाफ पूर्व मे शिकायत की गई थी, एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया जबकि दूसरा साथी फरार हो गया। गौकशो-गो तस्कर के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह द्वारा छेड़े गए इस अभियान का गौ रक्षा वाहिनी स्वागत करती है। उन्होंने प्रदेश प्रदेश महामंत्री जयशंकर दुबे को निर्देशित किया कि गौ रक्षा वाहिनी की जिला इकाई द्वारा पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को उनके गौ रक्षा के लिए सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया जाए। प्रदेश महामंत्री जयशंकर दुबे ने कहा की गौ रक्षा वाहिनी हमेशा गौ माता, नंदी महाराज के लिए संकल्पित है उनकी रक्षा के लिए हमेशा कार्य करेगी। इस अवसर पर गौ रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष विनय सिंह बिन्नू, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कसौधन, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष उदय प्रकाश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव बंटू, जिला सचिव सुभाष सोनकर, जिला सचिव किरन सोनी, वरिष्ठ सदस्य राजवीर श्रीवास्तव, विनय तिवारी, राष्ट्रपिता पांडे, अनुपम शुक्ला, गोपाल जी सोनी, हंसराज यादव, अनिल अग्रहरि, आशीष द्विवेदी, गोलू यादव, जिला उपाध्यक्ष शशिधर द्विवेदी मीडिया प्रभारी रवि दुबे सहित कई संगठन के सदस्य उपस्थित रहे,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!