
लखनऊ। रविवार गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर निकलने वाली उत्तर प्रदेश की झांकी में राष्ट्रवादी कवि वीरेन्द्र वत्स का लिखा गीत बजेगा।
इस बार की झाँकी दिव्य और भव्य महाकुम्भ पर आधारित है।
आधा हिन्दी और आधा संस्कृत में लिखे गए इस गीत के बोल हैं –
स्वर्गलोक की आभा उतरी तीर्थराज के आँगन में, झूम रहे हैं साधु-संत जन, पुलक भरा है तन-मन में भव्योदिव्यो महाकुम्भ: सर्वसिद्धिप्रदायक :।l प्रयागराजस्तीर्थानां प्रमुखो लोकविश्रुत :।।
वीरेन्द्र वत्स कई वर्षों से लगातार उत्तर प्रदेश की झाँकी के लिए गीत लिख रहे हैं। इन झांकियों को राष्ट्रीय स्तर पर दो बार प्रथम पुरस्कार मिल चुका है।