यूपीराजनीति

भाजपा नेता विकास शुक्ल ने “गांव चलो अभियान” के तहत किया स्वच्छता,शोभायात्रा व जनसंपर्क कार्यक्रम।

सुल्तानपुर -भाजपा नेता विकास शुक्ल ने रविवार को “गांव चलो अभियान” के अंतर्गत इसौली विधानसभा क्षेत्र के बल्दीराय मंडल के शक्ति केंद्र नरसड़ा स्थित बूथ संख्या 62 बरसावाँ में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया।

इस अवसर पर उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया, शोभायात्रा में भाग लिया और क्षेत्र के ग्रामीणों से घर-घर जाकर संपर्क किया। उन्होंने पार्टी की योजनाओं व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बल्दीराय मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। भाजपा नेता विकास शुक्ल ने कहा कि संगठन के निर्देशानुसार “गांव चलो अभियान” के माध्यम से पार्टी जड़ों को और मजबूत कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!